महिलाओं के खिलाफ अपराधों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कभी झूठी शान के नाम पर तो कभी हवस में अंधा हो व्यक्ति महिलाओं के खिलाफ अपराध को अंजाम देने में रत्ती भर भी नहीं सोचता है।
उत्तरप्रदेश के झिंझाना में एक मजदूर की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मजदूर ने एक साहूकार से कर्ज ले रखा था। जब मजदूर कर्ज की राशि नहीं चुका सका तो साहूकार और उसके साथियाें ने मिलकर उसकी पत्नी से दुष्कर्म किया।
मामले के अनुसार, मजदूर ने गांव के ही एक साहूकार से दस हजार रुपए का कर्ज लिया था। साहूकार ने कर्ज से दबे मजदूर की पत्नी को घर का कामकाज करने के लिए मजबूर किया। साहूकार ने इसका फायदा उठाया और वह मजदूर की पत्नी को एक ट्यूबवेल पर ले गया। ट्यूबवेल पर साहूकार ने अपने छह अन्य साथियों को भी बुला लिया। जहां पहले सभी ने शराब पी और फिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला के बेहोश होने पर सभी आरोपी मौके से भाग निकले।
You must log in to post a comment.